14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: खेत की मेड़ को ले कर खूनी संघर्ष, मां बेटा घायल, स्थिति गंभीर

अतरडीहा गांव में बुधवार को खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में एक पक्ष से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

Crime news: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में बुधवार को खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में एक पक्ष से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतरडीहा गांव निवासी केदार सिंह और रामप्यारे सिंह के बीच पहले से ही जमीनी विवाद चला आ रहा था। बुधवार को खेत में लोहे का एंगल लगाने को लेकर रामप्यारे सिंह, निखिल, कृष्णा सहित अन्य लोगों ने केदार सिंह के परिजनों से कहासुनी शुरू कर दी। बात बढ़ी तो लाठी-डंडे चलने लगे। हमले में विजय सिंह और उनकी मां विमला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुबारकपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मुबारकपुर थाने में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें एक पक्ष की मां और बेटा घायल हुए हैं। उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्य संकलन कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।