
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जौनपुर से आजमगढ़ जा रही पुलिस उपाधीक्षक (एलआईयू) प्रज्ञान अजय त्रिपाठी की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में डीएसपी प्रज्ञान गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डीएसपी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वर्तमान में डीएसपी प्रज्ञान का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
Published on:
15 May 2025 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
