10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: उप जिलाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश

शासकीय और जनहित के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अपर जिलाधिकारी राहुल विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश में सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्य भार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

शासकीय और जनहित के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अपर जिलाधिकारी राहुल विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश में सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्य भार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

निर्गत आदेशानुसार स्थानांतरण सूची निम्नलिखित है:

1. राज कुमार बैठा: उप जिलाधिकारी, संबद्ध कुम्भमेला प्राधिकरण, प्रयागराज से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसील मार्टिनगंज।

2. रामानुज शुक्ला: उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, मार्टिनगंज से अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम)।

3. भूपाल सिंह: अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम) से उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सदर।

4. प्रियंका सिंह: उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सदर से अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय)।

5. नंदिनी शाह: उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सगड़ी, अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त अधिकारी (द्वितीय) से उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सगड़ी बनाया गया है।