14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: बीजेपी नेता पर डॉक्टर दंपत्ति ने लगाया वसूली और जमीन कब्जाने का आरोप

शहर के एक डॉक्टर दंपति ने स्थानीय भाजपा नेता पर जबरन वसूली, गाली-गलौज और उनकी खरीदी हुई जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh

Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh News: आजमगढ़ शहर के एक डॉक्टर दंपति ने स्थानीय भाजपा नेता पर जबरन वसूली, गाली-गलौज और उनकी खरीदी हुई जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में डॉक्टर ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अदालत के अंतरिम आदेश का पालन सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तहरीर के अनुसार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और उनकी पत्नी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नाएमा अफरीन बीते 5-6 वर्षों से हर्रा की चुगी क्षेत्र में किराए के भवन में क्लिनिक संचालित कर रहे हैं। जून 2025 में उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई और परिवार की मदद से बलरामपुर मौजा की गाटा संख्या 562 में 7,500 वर्ग फुट जमीन खरीदी और निर्माण कार्य शुरू कराया।

डॉक्टर का आरोप है कि 20 अगस्त 2025 को मयंक कुमार गुप्ता (पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता, निवासी हर्रा की चुगी) 15-20 साथियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचा और मजदूरों व ठेकेदार को गाली-गलौज कर काम बंद करने की धमकी दी। डॉक्टर दंपति का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो मयंक गुप्ता ने खुद को भाजपा का नेता और कोषाध्यक्ष बताते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने निर्माण कार्य न होने देने की धमकी दी।

सूचना मिलने पर डॉक्टर ने तुरंत पुलिस और 112 नंबर पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जमीन पर स्टे ऑर्डर है, लिहाजा काम रोकना होगा। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। थाने में शनिवार को दोनों को अपने-अपने कागजात पेश करने के निर्देश दिए गए और तब तक निर्माण कार्य रोकने की हिदायत दी गई।