
Azamgarh news,Pic- Patrika
Azamgarh news: आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के उसरगांवां में शुक्रवार की रात 75 वर्षीय बुजुर्ग राजबहादुर सिंह की नुकीले हथियार से सिर पर वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने उनका शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था। उनकी पत्नी और इकलौता पुत्र परिवार सहित गाजीपुर के नेवासा में रहते हैं। तीन दिन पूर्व ही पूरा परिवार उसरगांवां में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आया था और बाद में वापस लौट गया था।
घटना वाली रात राजबहादुर सिंह कमरे के बाहर बरामदे में अकेले चारपाई पर सो रहे थे। वे पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और अपने भाई के घर भोजन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरी के भीटे पर बने कमरे में सोने चले जाते थे।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था और आसपास बस्ती भी थी, जिससे घटना रहस्यमय बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
Published on:
10 Aug 2025 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
