
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्जरा दिलसादपुर निवासी विन्दू देवी ने रमा हॉस्पिटल, नरौली के डॉक्टर अमित सिंह पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शनिवार को अस्पताल के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विन्दू देवी के अनुसार, उनके पति स्वर्गीय भुवाल चौहान को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। इलाज के लिए 16 जून को उन्हें रमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टर अमित सिंह ने ऑपरेशन को सामान्य बताते हुए उसी दिन सर्जरी कर दी। ऑपरेशन के बाद भुवाल चौहान की तबीयत लगातार बिगड़ती रही, बावजूद इसके डॉक्टर ने 20 जून को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया और घर ले जाने की सलाह दी।
परिजनों के मुताबिक, मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे बनारस ले जाया गया, जहां 28 जून की सुबह उसकी मौत हो गई। विन्दू देवी ने डॉक्टर पर बिना उचित जांच के लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए सिधारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
28 Jun 2025 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
