16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: परवान चढ़ा दो लड़कियों का प्यार, अब कर ली शादी, परिजनों में हुई जम कर लड़ाई

लड़कियों को एक दूसरे से इस कदर प्यार हुआ कि दोनों पहले तो घर से भाग गईं, और पकड़े जाने पर दोनों ने शादी कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

आजमगढ़ जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर दो लड़कियों को एक दूसरे से इस कदर प्यार हुआ कि दोनों पहले तो घर से भाग गईं, और पकड़े जाने पर दोनों ने शादी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के सिधारी क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग लड़कियों के बीच प्यार हो गया है। दोनों एक ही साथ पढ़ाई करती थीं। धीरे धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई ,जो समय के साथ प्यार में बदल गई। कुछ दिन पहले दोनों घर से फरार हो गईं थीं। काफी खोज बीन के बाद पुलिस ने दोनों को मुंबई से गिरफ्तार किया था। तब जा कर परिजनों को इनके प्यार के बारे में पता चला।


परिजनों ने जब दोनों पर पाबंदियां लगानी चाही तो इन्होंने भाग कर शादी कर ली,अब ये दोनों साथ रहने की जिद कर रही हैं। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन छतवारा मोड़ पर आ कर आपस में झगड़ने लगे।
इस संबंध में थाना प्रभारी सिधारी वीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं और साथ रहने पर अड़ी हुई हैं। एक लड़की के परिजन मान गए हैं जबकि दूसरी के अभी भी अड़े हुए हैं। मार पीट की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि कोई पक्ष शिकायत करता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।