12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बरदह थानाक्षेत्र के कोहरौली गांव में परिवार के झगड़े के बाद विवाहिता का शव दीवार से लगे रॉड से लटकी मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर मायके वालों ने पति संतोष यादव पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification

प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के बरदह थानाक्षेत्र के कोहरौली गांव में परिवार के झगड़े के बाद विवाहिता का शव दीवार से लगे रॉड से लटकी मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर मायके वालों ने पति संतोष यादव पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।


जानकारी के मुताबिक, बरदह थाना क्षेत्र के कोहरौली गांव निवासी अंजू यादव (36) किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में दुपट्टे के सहारे दीवार में लगे रॉड से लटक कर जान दे दी। पति संतोष ने जब पत्नी को घर में न पाकर तलाश शुरू की तो वह कमरे में अंजू को फंदे पर झूलता देख शोर मचाने लगा। गांव वालों की मदद से महिला को बरदह स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के पिता जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के जमीन धमोर कटरा गांव निवासी सुरेश यादव को सूचना दी।


मृतक के पिता ने मौके पर पहुंचकर दामाद संतोष यादव पर हत्या की आशंका जताई और थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि आए दिन बेटी और दामाद के बीच विवाद होता था। अंजू के पिता ने आठ लाख रुपये नकद देकर संतोष को ट्रक दिलवाया था, जिसका लोन भी वे खुद भर रहे थे। पिता ने बताया कि घटना की रात दोनों में झगड़ा भी हुआ था। इस बारे में बेटी ने उसे बताया था। अंजू की शादी 2013 में हुई थी। वह दो पुत्रों की मां थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि संतोष यादव को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।