13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव की सभा में हंगामा, विधायक नफीस का आरोप , ” मुसलमान हूं इसलिए बोलने नहीं दिया गया”

सपा द्वारा आयोजित संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब सपा के गोपालपुर विधायक को सपा के एक कार्यकर्ता ने बोलने से मना कर दिया। मजे की बात ये रही कि ये सब कुछ सपा के संसद धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

सपा द्वारा आयोजित संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब सपा के गोपालपुर विधायक को सपा के एक कार्यकर्ता ने बोलने से मना कर दिया। मजे की बात ये रही कि ये सब कुछ सपा के संसद धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में हुआ।


शहर के नेहरू हॉल में आयोजित संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब आयोजित कार्यक्रम में सपा के विधायक नफीस अहमद बोलने के लिए खड़े हुए। उसी समय एक कार्यकर्ता ने उनको बोलने से मना करते हुए कहा कि हम धर्मेंद्र यादव को सुनने यहां आए हैं,आप न बोलिए। इसके बाद नफीस अहमद भड़क गए। गुस्से में वो ये तक बोल गए कि "मुसलमान हूं इसलिए बोलने नहीं दिया जा रहा।"

हालांकि बोलने वाले कार्यकर्ता को सपा वालों ने हॉल से बाहर निकाल दिया। हंगामा बढ़ने पर अतरौलिया विधायक संग्राम सिंह यादव ने दोनों पक्षों को आ कर अलग किया।
ये पूरा हंगामा एक पत्रकार ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया,और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो बनाते हुए देख कर सपा कार्यकर्ता पत्रकार से भिड़ गए। बाद में पत्रकार ने दो सपा पदाधिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।