9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: ट्रेलर से टकराई स्कूल बस, आधा दर्जन बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

बच्चों से भरी स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। बच्चों के साथ ही बस का चालक भी घायल हो गया है। हादसा स्कूली बस के ट्रेलर से ओवरटेक करने के दौरान हुआ। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है,जहां एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm

आजमगढ़ जिले में बच्चों से भरी स्कूली बस और ट्रेलर की टक्कर में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। बच्चों के साथ ही बस का चालक भी घायल हो गया है। हादसा स्कूली बस के ट्रेलर से ओवरटेक करने के दौरान हुआ। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है,जहां एक बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हादसा रानी की सराय थानाक्षेत्र के पवई लाडपुर स्थित लखनऊ बलिया मार्ग पर हुआ।


रानी की सराय के चेकपोस्ट स्थित एक निजी विद्यालय की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। पवई लाडपुर के पास बस चालक एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से आ रही ट्रेलर से बस टकरा गई। इस टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार बच्चों और बस चालक को गाड़ी से निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अपने- अपने वाहनों से घटनास्थल पर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद चिकित्सक ने बच्चों को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अपने साथ दूसरे अस्पताल ले गए।

इस घटना में रानी की सराय थाना क्षेत्र के खुद्दी का पुरा गांव निवासी बस चालक सुजीत के साथ ही आसिफ पुत्र राशिद कक्षा 12 ग्राम खासडीह, सुबहान कक्षा 11 ग्राम डेमरी मखदूमपुर, अयान कक्षा 6 ग्राम नोनारी, उस्मान कक्षा 4 ग्राम बखरा, छात्रा रुबा कक्षा 9 ग्राम बखरा और साजिम कक्षा 9 ग्राम सहिजना घायल हो गए। इनमें सहिजना गांव निवासी छात्र साजिम की हालत गंभीर है। परिजन उसे शाहगंज निजी अस्पताल ले गए हैं