15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: दामाद ने फोन पर कहा आज सारा झगड़ा ही खत्म कर दूंगा,दूसरे दिन मरी मिली बेटी,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता के मुताबिक, "कई बार उन्हें समझाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। 4 जून की शाम को बेटी ने फोन कर कहा कि मेरे साथ मेरे पति, सास, ससुर ने जेठ कमलेश, जेठानी जो अखिलेश की पत्नी हैं, उनके उकसाने में आकर मुझे गन्दी-गन्दी गाली दिये और बुरी तरह से मारपीट की है। इतने में सन्तोष ने फोन छिन लिया और मुझसे कहा आज मैं सारा झगड़ा ही खत्म कर दूँगा, मेरा भाई पुलिस में है, जो होगा मेरा भाई देख लेगा। इतना कहते हुये फोन काट दिया। बाद में मेरी बेटी मारी हुई पाई गई। इन लोगों ने कहा कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

2 min read
Google source verification
Azamgarh news

Azamgarh news, Pic- patrika

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बेटी की मौत पर एक पिता दर दर की ठोकरें खा रहा है। एसपी कार्यालय पहुंच कर उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उस ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के कारण उसकी प्रति की हत्या कर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के थाना खुटहन में जमीन घमौर कटरा गांव के निवासी सुरेश यादव ने अपनी लड़की अन्जू की शादी वर्ष 2013 में आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खन्नी कोहरौली निवासी सन्तोष यादव के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद बेटी के ससुराल वाले दिये गये उपहार से सन्तुष्ट नहीं थे । पुत्री से बार-बार दहेज के रूप में 15 लाख रूपये की मांग करते थे।

परिवार वालों पर लगा दबाव का आरोप

"कहते थे कि 15 लाख रुपये अपने पिता से लेकर आओ, जिससे मैं ट्रक खरीदूंगा। उसी के लिए मेरी लड़की को बार-बार प्रताड़ित करते थे।घर के सभी लोग दबाव बनाते थे, जिसकी सूचना मेरी बेटी ने मुझे फोन पर दी थी। यह बातें मेरे यहाँ आने पर भी बताई थीं, तब मैने पाँच लाख रुपये की व्यवस्था की थी, लेकिन और पैसों की मांग को लेकर बराबर प्रताड़ित करते थे।