
Azamgarh news,Pic- Patrika
Azamgarh School News: आज़मगढ़ शिक्षा विभाग ने अवैध रूप से उच्च कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मार्टीनगंज क्षेत्र के कोदहरा स्थित मां कमला देवी इंटर कॉलेज में 8वीं तक की मान्यता होने के बावजूद 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। जानकारी मिलने पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह और खण्ड शिक्षाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध कक्षाओं को सीज कर दिया।
निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी ने बताया कि विद्यालय को नोटिस जारी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर की गई है। जनपद में कई विद्यालय 5वीं और 8वीं की मान्यता पर ही उच्च कक्षाएं चला रहे हैं। पहले भी ऐसे विद्यालयों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई न होने से वे मनमाने ढंग से नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
मंगलवार को हुई इस कार्रवाई से अवैध रूप से कक्षाएं चलाने वाले अन्य स्कूल संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।
Published on:
27 Aug 2025 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
