16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: शहीद जवान का शव पहुंचा घर, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

आजमगढ़: जनपद के निवासी बीएसएफ जवान करन कुमार, जो जम्मू-कश्मीर के कश्मीर इलाके में तैनात थे, बुधवार को एक टैंकर हादसे में शहीद हो गए। आजमगढ़ शहर के कोतवाली के रहने वाले करन कुमार ड्यूटी के दौरान सुबह 9:30 बजे के आसपास हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर उनके साथी जवान प्रवीण कुमार […]

less than 1 minute read
Google source verification

आजमगढ़: जनपद के निवासी बीएसएफ जवान करन कुमार, जो जम्मू-कश्मीर के कश्मीर इलाके में तैनात थे, बुधवार को एक टैंकर हादसे में शहीद हो गए। आजमगढ़ शहर के कोतवाली के रहने वाले करन कुमार ड्यूटी के दौरान सुबह 9:30 बजे के आसपास हादसे का शिकार हो गए।

हादसे की खबर उनके साथी जवान प्रवीण कुमार ने उनके घर पर दी। करन की बहनों गंगा और सरस्वती ये समाचार सुन कर स्तब्ध रह गईं। पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मां विद्या देवी को जब यह खबर मिली, तो वह बेहोश हो गईं।

बताया जा रहा है कि जवान करन कुमार को सुबह हेड क्वार्टर में पानी ले जाने का आदेश दिया गया था परंतु चालक पहाड़ी रास्ते पर टैंकर को नियंत्रित नहीं कर पाया और वह पलट गया। टैंकर पलटने से करन की मौत हो गई।

करन कुमार के शव का इंतजार उनके परिवार और रिश्तेदारों ने बेसब्री कर रहे थे। करन के शव को आखिरी सलामी देने उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस हादसे से पूरा क्षेत्र गमगीन हो उठा था। सपा नेता और लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने भी करन को उनके घर जा कर अंतिम विदाई दी।