10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: नवागत जिलाधिकारी ने संभाली जिले की कमान

नवागत जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आज शाम जिले की कमान संभाल ली।

less than 1 minute read
Google source verification

DM Azamgarh: नवागत जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आज शाम जिले की कमान संभाल ली।
आजमगढ़ जनपद के 67वें जिलाधिकारी के रूप में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रविवार शाम को पदभार ग्रहण कर लिया।

ज्ञात हो कि विशाल भारद्वाज के स्थानान्तरण के बाद जनपद के नये जिलाधिकारी बने नवनीत सिंह चहल आगरा जिले से स्थानान्तरण के बाद जनपद की कमान संभाले हैं। इससे पहले करीब एक साल तक प्रयागराज जैसे जनपद के कमान संभाल चुके हैं। नवनीत सिंह चहल पानीपत के रहने वाले हैं और इन्हें प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
इसके पहले ये चंदौली ,अमरोहा,मथुरा और आगरा के साथ ही प्रयागराज के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं।