14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: घाघरा नदी का तेजी से बड़ रहा जलस्तर, तटीय इलाके के लोग रहे सावधान

आजमगढ़ मंडल में लगातार हो रही बारिश से जहां नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. वहीं पहाड़ी नालों से आ रहे पानी से अब घाघरा नदी का जलस्तर काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है. मऊ, आजमगढ़ और बलिया में घाघरा नदी के तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को चिंता सता रहा है कि जलस्तर जिस तेजी के साथ बढ़ रहा है ऐसे में बाढ़ न आ जाए.

2 min read
Google source verification
nadi.jpg

घाघरा नदी का बलिया में कटान

आजमगढ़: मंडल तीनों जिले में घाघरा नदी के जलस्तर में काफी तेजी के साथ वृद्धि हो रही है. आजमगढ़ मऊ और बलिया के तटीय इलाके में लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं. इन क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी नालों से आ रहे पानी से नदी ने जहां कटान तेजी कर दिया है तो वही जल स्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मंडल के तीनों जनपदों में सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है. तटीय इलाके में बाढ़ चौकियों की स्थापना हो गई है तो वही बाढ़ की संभावना को देखते हुए पूरी तरीके से प्रशासन अलर्ट पर है.

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे घटाव और बढ़ाव के कारण लोग परेशान हैं। विगत 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में 26 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। नदी कभी घट रही है तो कभी बढ़ रही है। दोनों तरह से ही यह ग्रामीणों को दहलाने का कार्य कर रही है। जब नदी घट रही है तो वह उनकी कृषि योग्य भूमि को काट रही है। वहीं जब यह बढ़ रही है तो लोगों को बाढ़ का डर सता रहा है। शुक्रवार को नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। घाघरा नदी कर जलस्तर बदरहुंआ नाले पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे 69. 52 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 26 सेंटीमीटर बढ़ कर 69.78 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुंआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटीय गांवों के ग्रामीणों को चिंतित कर दिया है।