15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

रजवंती हॉस्पिटल में सोमवार को ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। महिला की मौत से नाराज़ परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh news

oplus_2

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र स्थित रजवंती हॉस्पिटल में सोमवार को ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। महिला की मौत से नाराज़ परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक, रेनू गोंड पत्नी राजेश गोंड को ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। लेकिन 28 अगस्त को रेनू की मौत हो गई।

मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से पैसा व डॉक्यूमेंट मांगा। आरोप है कि डॉक्टर ने देने से मना कर दिया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और डॉक्टर के साथ मारपीट भी की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इस दौरान पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है।