5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार

कब्जे से नाइन एमएम पिस्टल व तमंचा बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
Arrested

Arrested

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह क्षेत्र के डुभांव पुलिया के समीप मुठभेड़ के दौरान अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरे को असलहों के साथ धर दबोचा। तरवां थानाप्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ गुरुवार की सुबह क्षेत्र के डुभांव गांव स्थित पुलिया के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे उस रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

बाइक सवार युवक ने पुलिस पर फायर झोंक बाइक की गति तेज कर दी। बदमाश होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार बदमाश को काबू में कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 9 एमएम पिस्टल एवं 315 बोर तमंचा तथा कारतूस बरामद किया। पकड़ा गया राहुल सिंह पुत्र राजेश उर्फ बब्लू सिंह गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद थाना अंतर्गत भाला बुजुर्ग गांव का निवासी बताया गया है। थाना प्रभारी तरवां के अनुसार पकड़े गए बदमाश के खिलाफ जनपद के जहानागंज व मेंंहनगर तथा गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद एवं जंगीपुर थाने में सात संगीन अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी शातिर लुटेरा है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग