सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों राकेश चौहान, नितिन कुमार, घनश्याम मौर्या निवासी मोहम्मदाबाद जनपद मऊ को गिरफतार कर जब पूछताछ शुरू कि तो एक बड़े रैकेट का भंडाफोड हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर 14 डेक्सटाप और लैपटाप, फिंगर स्कैनर, चार दर्जन आधार कार्ड की छायाप्रतिया, दर्जनों पेन ड्राइव, मोबाइल फोन और 78250 रूपये नकद बरामद किया। पुलिस ने गिरफतार सभी आरोपयिं को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश यह गैंग खाश तौर से काम कर रहा था। ये सभी एटीएम की लाइनो में लगकर लोगों के पासवर्ड को चुराते थे और ऑनलाइन एकाउन्ट को हैक कर रूपये ट्रान्सफर, ऑनलाइन शॉपिंग करते थे। फरार आरोपियों में एक के पास सरकारी कौशल किसान मिशन में रजिस्ट्रेशन का कराने वाले व्यक्तियों के आधार कार्डो में फोटो बदल कर हेराफेरी कर रहे थे।