
CG Crime
आजमगढ़ जनपद में 15 अक्टूबर को युवक पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आपको बता दें कि आजमगढ़ में बीते 15 अक्टूबर की शाम को करन यादव पुत्र सजनू यादव को पगार मोड़ पर मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी थी। इस संबंध में पीड़ित के भाई संजय यादव ने करन के दोस्तों अमन यादव और रोशन सिंह पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आज सुबह लगभग तीन बजे कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय मुखबिर की सूचना पर हरैया पुलिया के पास पहुंचे।
उन्होंने आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए कहा। पुलिस से घिरा देखकर अभियुक्त रोशन सिंह पुत्र इंद्रासन सिंह निवासी गहजी थाना अहिरौला ने पुलिस पर फायर झोंक दिया । बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस फायरिंग में पुलिस की गोली रोशन सिंह के पैर में लगी। पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया।
घटना के संबंध में उसने पुलिस को बताया कि वह और अमन करन के घर आते जाते थे। कुछ दिन पहले करन की अमन और उसके दोस्तों से लड़ाई हो गई थी। इसकी वजह से उसने जान लेने की नियत से करन पर गोली चलाई थी। रोशन सिंह पर गैंगस्टर के साथ ही कई मुकदमे दर्ज हुए थे।
Updated on:
18 Oct 2024 09:59 pm
Published on:
18 Oct 2024 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
