7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ पुलिस ने 17 लाख रुपये का मोबाइल फोन बरामद किया

आजमगढ़ में एक माह में 85 गायब स्मार्ट फोन को पुलिस ने किया बरामद, दस माह में एक करोड़ 66 लाख कीमत के 1005 मोबाइलों को किया जा चुका है बरामद

less than 1 minute read
Google source verification

Crime News: आजमगढ़ पुलिस ने पिछले नवम्बर माह में पहले से खोए हुए कुल 85 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद किया है। जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रूपया है। इस प्रकार वर्ष 2024 में अब तक कुल 1005 एण्ड्रायड मोबाइल फोन कीमत लगभग 01 करोड़ 66 लाख रुपए को बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है।

बता दें कि जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा, खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुम हुए मोबाइल के धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। आजमगढ़ पुलिस द्वारा माह फरवरी से अक्टूबर 2024 तक कुल 920 एण्ड्रायड मोबाइल फोन जिनके कीमत लगभग 01 करोड़ 49 लाख रूपये है उनको बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इस माह अभी 22 दिन और शेष है। इसलिए और ज्यादा टीम लगाकर ज्यादा से ज्यादा मोबाइलों को बरामद किया जाएगा। ताकि नए वर्ष पर लोगों को उनके खोए मोबाइलों को लौटा कर उनके चेहरों पर ज्यादा खुशियां दे सकें। वहीं उन्होंने या भी कहा है कि जैसे ही कोई मोबाइल गायब हो बिना समय गंवाए तुरंत CEIR पोर्टल पर आवेदन करें जिससे जल्द से जल्द उसके खोजबीन की कार्रवाई शुरू हो सके।