2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़: अगवा युवकों की अपहरणकर्ता निकली महिला, युवक प्रयागराज से बरामद

आजमगढ़ जिले के अपहृत दो लोगों को जिले की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर प्रयागराज से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को जेल भेज दिया गया है।

2 min read
Google source verification
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला

पुलिस हिरासत में आरोपी महिला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़ . जिले की पुलिस ने प्रयागराज जनपद के होलागढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर में छापेमारी कर अपहृत किए गए दो लोगों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में लिप्त एक अपहरणकर्ता महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश जारी है।

बता दें कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी इंदु देवी पत्नी राम प्रकाश निराला 7 जुलाई को मेंहनगर थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज करायी थी। महिला का आरो था कि उसके पति रामप्रकाश निराला व वशिष्ठ चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान निवासी ग्राम देवईत थाना मेंहनगर के साथ अपनी गाड़ी वैगनआर से 6 जुलाई को प्रयागराज गए थे। शाम को 4 बजे उनके मोबाइल पर फोन लगाई तो फोन स्विच ऑफ था। 7 जुलाई को सुबह 6 बजे मेरे पति ने अपने व वशिष्ठ चौहान के मोबाइल से फोन कर बताया कि हम लोगों को कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। वे छोड़ने के लिए 5-5 लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दोनों की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम का गठन कर जनपद प्रतापगढ़ व जनपद प्रयागराज भेज दिया। जनपद प्रतापगढ़, प्रयागराज व जनपद आजमगढ की पुलिस टीमों ने आपसी समन्वय स्थापित कर अपहृत रामप्रकाश निराला पुत्र स्व. शिवदास ग्राम उटनी गोपालपुर थाना मेंहनगर व 44 वर्षीय वशिष्ठ चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान ग्राम देवईत थाना मेंहनगर को ग्राम काशीपुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज के एक मकान में छापेमारी कर उक्त दोनों को 24 घंटे के अन्दर बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस अपहरण की घटना में संलिप्त रही महिला मीना देवी पत्नी रामसूरत को उसके घर ग्राम काशीपुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण वारदात में शामिल फरार आरोपियों में विकास पुत्र रामसजीवन ग्राम सेमरा थाना मऊआईमा जनपद प्रयागराज, राज पुत्र बच्चा ग्राम हरिसेनगंज बाजार थाना मऊआईमा प्रयागराज, अंकेत पुत्र अज्ञात पता हरिसेनगंज बाजार थाना मऊआईमा प्रयागराज, अविनाश पुत्र अज्ञात ग्राम खुटहना थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज व शिवम पुत्र सरजीत ग्राम महवाई थाना मांडा प्रयागराज की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।