26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के आजमगढ़ के दस और स्थान पर्यटन स्थल के रूप में होंगे विकसित

सभी विधायकों से मांगा गया है प्रस्ताव  

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh tourist place

Azamgarh tourist place

आज़मगढ़. जिले के प्रमुख ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सपना जल्द ही साकार होगा। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत जनपद के सभी 10 विधान सभा क्षेत्रों में 50-50 लाख की लागत से एक-एक पर्यटन केन्द्र का विकास किया जाएगा। जिले के सभी विधायकों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। कई विधायकों ने प्रस्ताव उपलब्ध भी करा दिया है।


बता दें कि जिले में ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की कोई कमी नहीं है। चाहे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़़े स्थल हो अथवा धर्म से इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से चल रही है। बीजेपी की केंद्र सरकार दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय आश्रम, द्रोणाचार्य आश्रम, चंद्रमा ऋषि आश्रम सहित आठ पौराणिक स्थलों का विकास करा रही है। वहीं अजमतगढ़ स्टेट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।


अब मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत जनपद के सभी 10 विधान सभा क्षेत्रों में 50-50 लाख की लागत से एक-एक पर्यटन केन्द्र के विकास की कवायद शुरू हुई है। जिलाधिकारी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कि इस संबंध में सभी विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया है। कुछ विधायकों द्वारा पर्यटन केन्द्र का प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया गया है, शेष विधायकों द्वारा पर्यटन केन्द्र का प्रस्ताव प्राप्त होते ही पर्यटन केन्द्र के विकास के सम्बन्ध में कार्यवााही प्रारम्भ कर दी जायेगी।

BY- Ranvijay Singh