13 जुलाई 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Azmagarh News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

देवइत गांव निवासी जावेद को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी था।

Azamgarh news
Azamgarh news, Pic- patrika

आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी जावेद को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी था। रविवार रात करीब 9:20 बजे थाना प्रभारी अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ देवरिया राजधरपुर गांव के पास आरोपी की घेराबंदी कर रहे थे। इस दौरान भागने की कोशिश में जावेद ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश था। पुलिस की तत्परता से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं, जिसमें पॉक्सो एक्ट शामिल है, के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।


जानिए क्या हुआ था


शुक्रवार देर शाम, जब पीड़िता के माता-पिता बाजार गए थे, तब पड़ोस में रहने वाला जावेद बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता के लौटने पर बच्ची की हालत देखकर उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और थाने में जावेद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार रात को पुलिस को सफलता मिली।


पुलिस की सक्रियता और मुठभेड़ के बाद आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्रवासियों में आक्रोश के बीच कुछ सुकून है। मामले की जांच जारी है।