
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Vidhan Sabha Election Result 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर बाहुबलियोें को वर्चश्व देखने को मिला। सपा के बाहुबली दुर्गा प्रसाद यादव और रमाकांत यादव ने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। रमाकांत यादव पांचवी बार विधायक चुने गए तो दुर्गा ने रिर्काड नौवीं बार जीत हासिल की। वहीं बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे भूपेंद्र सिंह मुन्ना का विधायक बनने का सपना टूट गया। यह मुन्ना की विधानसभा चुनाव में चौथी हार है।
बता दें कि आजमगढ़ जिले में हमेंशा से सपा और बसपा का वर्चश्व रहा है लेकिन जिस तरह का परिणाम इस बार देखने को मिला है उसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सपा ने पहली बार सभी दस सीटों पर जीत हासिल की है और बसपा का खाता नहीं खुुला है। वहीं बीजेपी भी अपनी एक मात्र सीट को बचाने में नाकाम रही है।
चुनाव में जैसा कि अंदाजा था कि सपा के दोनों बाहुबली बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं तो वैसा ही हुआ। सपा ने बाहुबली दुर्गाप्रसाद यादव को सदर सीट से मैदान उतारा था। दुर्गा प्रसाद यादव ने 99114 मत हासिल कर बड़ी जीत हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे बीजेपी के अखिलेश मिश्र गुड्डू ने 83995 मत हासिल किया। इस सीट पर हार जीत का अंतर 15119 मतों का रहा। जबकि बीजेपी पिछला चुनाव यहां 22 हजार वोटों से हारी थी। यानि कि साफ है कि इस बार दोनों ही दलों का मत प्रतिशत बढ़ा है। वहीं बसपा के सुशील कुमार सिंह को मात्र 38978 मत मिला। यह सपा को मिला अब तक का सबसे कम वोट है।
वहीं फूलपुर पवई विधानसभा सीट से सपा ने बाहुबली रमाकांत यादव को मैदान में उतारा था। वर्ष 2017 में यह सीट बीजेपी के पास थी। बीजेपी अपनी यह सीट नहीं बचा पाई। रमाकांत यादव ने यह सीट सपा की झोली में डाल दी। रमाकांत यादव को यहां 80394 मत मिला। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के राम सूरत राजभर को 55647 मत मिले। वहीं बसपा के शकील अहमद को 49285 मत मिला। यदि देखे तो रमाकांत यादव ने यहां 24747 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इसके साथ ही रमाकांत यादव ने इस सीट से सर्वाधिक पांच बार विधायक बनने का रिकार्ड भी बनाया।
वहीं दीदारगंज विधानसभा सीट से बसपा ने बाहुबली भूपेंद्र सिंह मुन्ना को मैदान में उतारा था। गृहक्षेत्र होने के कारण माना जा रहा था कि बाहुबली का प्रदर्शन यहां जोरदार होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीट पर भी सपा के कमलाकांत राजभर ने 73834 मत पाकर विजई रहे। यहां बीजेपी के डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा को 60620 वोट मिला। जबकि भूपेंद्र सिंह मुन्ना को मात्र 46882 मत मिला। बीजेपी पहली बार यहां इतना वोट हासिल करने में सफल रही है। मुन्ना सिंह ने यह चौथा विधानसभा चुनाव हारने का रिकार्ड बनाया है।
Published on:
11 Mar 2022 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
