25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भासपा नेता ने भाजपा एमएलसी पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

अपराधी से माननीय बने संजय यादव के समर्थकों ने डीएम और एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शनपहले भी संजय एसएलसी चंचल सिंह पर लगा चुके है गंभीर आरोप  

2 min read
Google source verification
BJP Leader Sanjay Yadav

BJP Leader Sanjay Yadav

आजमगढ़. अपराधी से माननीय बने जहानागंज ब्लॉक प्रमुख संजय यादव को मौत का डर सताने लगा है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए संजय यादव ने भाजपा एमएलसी विशाल सिंह उर्फ चंचल सिंह पर फर्जी मुकदमें लदवाकर हत्या व एनकाउंटर की साजिश रचने का आरोप लगाया है। संजय यादव के समर्थक सोमवार को उनकी पत्नी किरन यादव के नेतृत्व में डीएम और एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप मुकदमा वापस लेने और चंचल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वैसे संजय यादव और चंचल सिंह की अदावत नई नहीं है। दोनों में वर्चश्व की जंग लंबे समय से चली आ रही है। पूर्व में संजय पर जेल में रहते हुए धमकी देने का भी आरोप लगा था।


बता दें कि शुक्रवार को जहानागंज पुलिस ने संजय यादव सहित कुछ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला पंजीकृत किया है। इसके बाद से ही संजय यादव और उनके समर्थक मुकर हो गये है। डीएम कार्यालय पहुंची संजय की पत्नी किरन यादव और समर्थकों ने आरोप लगाया कि संजय मूलरूप से गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के निवासी है। आरोप है कि एमएलसी चुनाव में संजय यादव अपने भाई ओमकार यादव के साथ गाजीपुर में रहकर सपा के प्रचार किये थे। जबकि चंचल बार बार अपना प्रचार करने का दबाव बना रहे थे।


ओमकार ने चंचल का चुनाव में विरोध किया इसलिए वह खार खाये हुए हैं। चंचल सिंह ने संजय यादव को देख लेने की धमकी भी दिये थे। वर्तमान में संजय यादव आजमगढ़ जिले के जहानागंज ब्लाक के क्षेत्र पंचायत प्रमुख हैं। संजय जेल में रहे या बाहर चंचल उनके खिलाफ लगातार साजिश रच रहे है। किरन यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान में चंचल सिंह एसटीएफ के साथ मिलकर संजय के एनकाउंटर की साजिश रच रहे हैं। चंचल एसपी आजमगढ़, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी पर भी एनकाउंटर का दबाव बना रहे हैं। संजय को मारने के लिए ही उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें कराए जा रहे हैं। कप्तान के दबाव में झूठी विवेचना और फर्जी आरोप पत्र प्रेषित किया जा रहा है।


संजय की पत्नी और समर्थकों के मैदान में उतरने से यह मामला तूल पकड़ने लगा है। वैसे संजय के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। जेल में रहते हुए भी वह विवादों में घिरे रहे हैं। उनकी पत्नी का साफ कहना है कि अगर संजय का एनकाउंटर या हत्या होती है तो उसके जिम्मेदार चंचल सिंह होंगे।

By-Ranvijay Singh