16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले प्रेम के जाल में फंसाकर भगाया, फिर शादी से किया इनकार, प्रेमिका पहुंची थाने

देवरिया जिले में एक युवक क्षेत्र की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ भाग गया लेकिन कुछ समय बाद ही उसका इश्क का भूत उतर गया और उसने शादी से इनकार कर दिया। अब प्रेमिका पुलिस की शरण में पहुंच गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. प्रेम में प्रेमी एक दूसरे के लिए जान देने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन देवरिया में इसके बिल्कुल उलट देखने को मिला है। यहां एक युवक ने क्षेत्र की एक लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और घर छोड़कर फरार हो गए। कुछ दिन साथ रहने के बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद अब प्रेमिका पुलिस की शरण में पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बतातें हैं कि देवरिया का एक युवक क्षेत्र की ही लड़की से प्रेम करता था। उसने लड़की को अपनी बातों में ऐसा उलझाया कि वह भी उससे प्रेम करने लगी। इसके बाद युवक ने शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन लड़की के परिवार को रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी इसलिए दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया। मौका देखकर दोनों घर से भाग गए। चार माह अपने पास रखने के बाद दो दिन पहले वह लड़की को लेकर घर आया।

लड़की ने उसे साथ रखने का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। उसने साफ कह दिया कि वह शादी नहीं कर सकता। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने थाने में तहरीर देकर युवक पर धोखा देने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लड़की का आरोप है कि वह युवक के कहने पर घर से भागी थी। दोनों हरियाणा में चार माह तक पति पत्नी के रूप में रहे। अब युवक उससे शादी से इनकार कर रहा है। ऐसे में वह कहां जाएगी। थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।