8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीब समाज BSP के साथ, हर कार्यकर्ता खुद को प्रदेश अध्यक्ष समझें: विश्वनाथ पाल

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि बीएसपी आज भी सबसे मजबूत पार्टी है।

2 min read
Google source verification
बसपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी

बसपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मंगलवार को पहली बार आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे। दावा किया कि पिछले चुनाव में वोटरों को गुमराह करने की कोशिश की गई। जो क्षेत्रीय पार्टी लड़ाई में नहीं थी, उसे लड़ाई में दिखाया गया।कार्यकर्ताओं से कहा कि अब गुमराह होने की जरूरत नहीं है। बसपा आज भी सबसे मजबूत पार्टी है। बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने सभी लोगों की लड़ाई लड़कर वोट और आरक्षण दिया है हमें इसे बचाना है।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का मंगलवार को नेहरू हाल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान निकाय के साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।


सभी कार्यकर्ता खुद को समझें प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ही सर्व समाज का सम्मान करती हैं। उन्होंने पिछड़ी जाति के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सम्मान देने का कार्य किया है। सभी कार्यकर्ता अपने को प्रदेश अध्यक्ष समझें।


प्रचार तंत्र से विधानसभा चुनाव हारी बसपा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में प्रचार तंत्र का बहुत बड़ा हाथ था। आज गरीब समाज बसपा के साथ है। वह अनुशासित है। वह कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं करता। बीएसपी देश की सबसे अनुशासित पार्टी है। पिछला चुनाव हम गलत चुनाव के कारण हारे थे। आने वाले चुनाव में सावधान रहने की जरूरत है।


जो मैदान में नहीं थे उन्हें लड़ाई में बताया
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बसपा के साथ सर्वसमाज के लोग खड़े हैं। विधानसभा चुनाव में मीडिया ने बीएसपी को लड़ाई में नहीं दिखाया और भाजपा की बी टीम बताया। जो क्षेत्रीय पार्टी लड़ाई में नहीं थी, उसे लड़ाई में दिखाया गया। अब गुमराह होने की जरूरत नहीं है।

बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने सभी लोगों की लड़ाई लड़कर वोट देने और आरक्षण देने का काम किया। इससे भारत की गुलामी हटी। देश की आजादी के 38 साल बाद बसपा के कारण पिछड़ी जातियों को आधा अधूरा आरक्षण प्राप्त हुआ। आज सामाजिक एकता को खंडित कर बीजेपी शासन कर रही हैं। बसपा ही सिर्फ सर्वसमाज की पार्टी है। सबकी हिस्सेदारी और भागीदारी देने का काम कर सकती है।


निकाय चुनाव में नफरत का नहीं भाईचारे का चलेगा नारा
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। इस चुनाव में प्रदेेश में नफरत का नारा नहीं चलेगा। चुनाव में सिर्फ भाईचारा चलेगा। कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।


भाजपा उड़ा रही न्याय की धज्जी
सालिम अंसारी ने कहा कि भाजपा न्याय की धज्जियां उड़ाकर फूट डालो शासन करो नीति पर काम कर रही है। यह लोग कब तक मजहबी हवा बांटेंगे। हम समतामूलक समाज बनाकर आगामी लोकसभा में बहन जी को प्रधानमंत्री बनाकर सांस लेंगे। पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि जमीन स्तर पर भाईचारा बनाकर अपने खोए हुए राजपाट को वापस लें। पिछड़े वर्ग का मान सम्मान और स्वाभिमान बसपा में ही है।


बैठक में यह हुए शामिल
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी डॉ विजय प्रताप, डॉ हरिश्चन्द्र गौतम, विनोद चौहान, चेतई राम, अरूण पाठक, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ अरविन्द कुमार, मऊ जिलाध्यक्ष राजविजय, बलिया जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, केशव भारती, अशोक राजभर, बद्री निषाद, अब्दुल्ला, रामजी सरोज, विनोद सेहरा, धर्मराज पाल, रामपाल ठाकुर, जगदीश गुप्ता, महेन्द्र राजभर, विजय पाल, रमेश पाल, राजू निषाद शामिल हुए।