
कब्रिस्तान के पास बच्चे खेल रहे थे क्रकेट
आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में गुरुवार की पूर्वांह्न क्रिकेट मैच के दौरान कब्रिस्तान में गेंद निकालने पहुंचा किशोर कब्र के पास की जमीन धंसने से मिट्टी में दब गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और निकालने का प्रयास किये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी की मदद से किसी तरह बच्चे को बाहर निकाला गया।
नोनारी गांव के बच्चे गुरूवार की पूर्वाह्न करीब 10 बजे कब्रिस्तान के पास बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान गेंद कब्रिस्तान में चली गई। 14 वर्षीय शिव प्रसाद उर्फ पटवारी गेंद लेने कब्रिस्तान में पहुंच गया। वह गड्ढ़े से गेंद निकालने का प्रयास कर रहा था कि तभी कब्र की भूमि धंस गई और वह उसी में फंस गया। ग्रामीणों ने पहले फावड़े से मिट्टी हटाकर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
फिर जेसीबी बुलाई गयी लेकिन वह चारदिवारी के अंदर नहीं जा सकी। फिर ग्रामीणों की सहमति से चारदिवारी तोड़कर जेसीबी को अंदर ले जाकर मिट्टी हटाई गयी फिर बालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Published on:
27 Feb 2020, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.