
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजीपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर को दौर करेगे। सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के पश्चात मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों में राहत किट का वितरण करेंगे। इसके बाद वे चंदौली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन सीएम के आगमन तैयारियों में जुटा हुआ। बाढ़ क्षेत्र में व्यवस्थाओं का चाक चौबंद बनाने की कोशिश हो रही है।
बता दें कि गाजीपुर में सीएम का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित नहीं था। एकाएक सीएम का कार्यक्रम आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुट गए। जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे रात में मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज पहुंचे और हेलीपैड बनाने के साथ अन्य तैयारी में जुट गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी रात तैयारियां चलती रहीं।
पूरी रात अधिकारी मुहम्मदाबाद में जमें रहे। वहीं भाजपा नेता सुबह होते होते मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी स्वयं तैयारियों पर नजर जमाए हुए हैं। बाढ़ क्षेत्र में किसी तरह की कोई कमी न दिखे इसके लिए व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने की कोशिश हो रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से अष्ट शहीद इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से उनकी परेशानियों को जानेंगे और उन्हें राहत सामग्री देंगे। इसके बाद बाढ़ और इससे बचाव के लिए किए जा रहे इंतजाम और पीड़ितों को की जा रही मदद के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वे करेंगे। इसके बाद वह चंदौली जाएंगे और वहां भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
Published on:
31 Aug 2022 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
