3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, जनता को लूटने का लगाया आरोप

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर साजिश के तहत मूल्य वृद्धि कर आम आदमी को लूटने का आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
पेट्रोल पंप पर धरना देते कांग्रेसी

पेट्रोल पंप पर धरना देते कांग्रेसी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर साजिश के तहत मूल्य वृद्धि कर आम आदमी को लूटने का आरोप लगाया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि को रोकने की मांग की।

जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थिति नगर पालिका चैराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक साल से अनवरत डीजल व पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि की जा रही है। सरकार सबकुछ इतने गोपनीय तरीके से कर रही कि लोगों को पता भी नहीं चल पाता है। इसके लिए प्रतिदिन एक से दो पैसे तक की भी वृद्धि की जाती है।

उन्होंने कहा कि यदि देखा जाय तो पिछले एक वर्ष पेट्रोल 26 रुपये और डीजल 24 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। डीजल पेट्रोल का मूल्य बढ़ने से दैनिक उपयोग के समानों का भी मूल्य बढ़ रहा है। आज महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है जिससे किसान से लेकर कारोबारी व आम आदमी की कमर टूट गयी है। सरकार महंगाई को रोकने के बजाय जनता का शोषण करने में जुटी है।

प्रदर्शन में तेजबहादुर यादव, ओंकार पांडेय, मुन्नू मौर्य, शंभू शास्त्री आदि शामिल थे, तो कुकुड़ीपुर में देवमुनि राजभर,रामविजय यादव, धर्मेंद्र राजभर प्रधान, रामवृक्ष यादव, बैजनाथ प्रजापति, प्रमोद यादव, सम्पत यादव, अभिषेक, राम जनम गौतम, राहुल यादव, अमित आदि शामिल रहे।

BY Ran vijay singh