
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Election 2022 Result Azamgarh जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। ज्यादातर सीटों पर 15 राउंड से अधिक की मतगणना हो गयी है। जबकि चार सीटों पर मतगणना पूरी कर ली गयी है। जिले में सपा बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। वर्तमान में जो हालात हैं उसमें सपा जिले में पहली बार क्लीन स्वीपर कर सकती है। सपा और बीजेपी में सीधी लड़ाई दिख रही है सिर्फ मुबारकपुर सीट पर एआईएमआईएम दूसरे स्थान पर दिख रही है।
वर्तमान समय में मिल रही रूझान के मुताबिक लालगंज से सपा के बेचई सरोज, गोपालपुर में सपा के नफीस अहमद, अतरौलिया में संग्राम यादव, सदर में दुर्गा प्रसाद, सगड़ी में सपा के एनएच पटेल, दीदारगंज में सपा के कमलकांत राजभर आगे चल रहे हैं। वहीं फूलपुर पवई, लालगंज, दीदारगंज व निजामाबाद की मतगणना पूरी हो गई है। सभी सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे हैं। जल्द ही परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
वर्तमान में जिले की सभी दस सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे दिख रही है। खास बात है कि सपा की यह बढ़त सुबह से ही बनी हुई है। इससे माना जा रहा है पहली बार अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में सपा क्लीन स्वीप कर सकती है। रहा सवाल बसपा का तो जिले की किसी सीट पर उसका प्रत्याशी दूसरे नंबर पर भी नहीं दिख रहा है।
लालगंज विधानसभा 24 राउंड
सपा बेचई सरोज 60588
भाजपा नीलम सोनकर 51510
सपा 9078 वोट से आगे
मेंहनगर विधानसभा 18 राउंड
सपा पूजा सरोज 46851
भाजपा मंजू सरोज 39192
सपा आगे 7659
दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड
सपा कमलाकांत राजभर 49171
भाजपा डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा 36301
सपा आगे 12870 से आगे
फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र 22 राउंड
सपा रमाकांत यादव 60648
भाजपा रामसूरत राजभर 43363
सपा आगे 17285 वोट से आगे
निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र 19 राउंड
सपा आलमबदी 55500
भाजपा मनोज यादव 30892
सपा आगे 24608 से आगे
Published on:
10 Mar 2022 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
