24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश के गढ़ में बीजेपी ने फिर लगाया सवर्ण पर दाव, ध्रुव सिंह बने आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष

पिछड़ों के खाते में सीट जाने की थी उम्मीद लेकिन अंतिम समय में पलट गयी बाजी।

2 min read
Google source verification
Dhruv Singh

ध्रुव सिंह

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में एक बार फिर संगठन चुनाव में बीजेपी ने सवर्ण पर दाव खेला है। अटकले लगायी जा रही थी कि इस पहली बार यह सीट पिछड़ों के खाते में जा सकती है। कारण कि सात पिछड़े नेता अध्यक्ष पद की दावेदारी किये थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं पार्टी ने फिर सवर्ण नेता पर विश्वास जताते हुए धु्रव कुमार सिंह को आजमगढ़ का अध्यक्ष बनाया है। ध्रुव के अध्यक्ष चुने जाने से समर्थक गदगद है। गुरूवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया। धु्रव सिंह ने दावा किया कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर वर्ष 2022 में बड़ी जीत हासिल करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

बता दें कि आजमगढ़ संसदीय सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव सांसद हैं। यह सीट नहीं नहीं बल्कि पूरा जिला सपा-बसपा का गढ़ माना जाता है। बीजेपी के लिए यह जिला हमेशा से चुनौती रहा है। यहां तक कि बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारकर दाव खेला लेकिन वह भी फेल रहा। रमाकांत यादव भी पिछले दिनों पार्टी छोड़ दिये। ऐसे में माना जा रहा था कि बीजेपी इस बार संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर किसी पिछड़े को बैठाकर उन्हें अपने पाले में करने का प्रयास करेंगे।

20 नवंबर को जब अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन कराया गया तो रामपाल सिंह पुत्र रामलगन सिंह, अनिरूद्ध सिंह पुत्र वंशराज सिंह, अभिषेक जायसवाल दीनू, प्रहलाद जायसवाल, धु्रव कुमार सिंह पुत्र स्व. रामनरायन सिंह, अवनीश मिश्र, पुत्र शिवकुमार मिश्र, राधेश्याम सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह, अखिलेश सिंह पुत्र स्व. रामलाल सिंह, रविशंकर तिवारी पुत्र राजेंद्र नाथ तिवारी, अरविंद सिंह पुत्र स्व. रामफेर सिंह, दिवाकर सिंह पुत्र श्रीराम सिंह, पंकज सिंह कौशिक पुत्र राजनाथ सिंह, विक्रमा सिंह (बिक्रम सिंह पटेल) पुत्र प्रभू सिंह, सतेंद्र राय पुत्र विजय नरायन राय, गोविंद माधव पुत्र हुदयपाल सिंह, आशुतोष कुमार मिश्र पुत्र अंगद प्रसाद मिश्र, रणवीर सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह, मंशा यादव पुत्र कवलेश्वर यादव, बृजेश यादव पुत्र गंगा प्रसाद यादव, जगत नरायन गोंड पुत्र सुग्रीव राम, जयनाथ सिंह पुत्र रामधनी सिंह, सुरेंद्र राजभर पुत्र दुरपति राजभर, महेश्वरी कांत पांडेय पुत्र कल्पनाथ पांडेय, अशोक सोनकर पुत्र स्व. समझावन राम, राम विलास साहू पुत्र नंदलाल साहू, डा. राधा देवी पत्नी डा. हनुमान प्रसाद, राम सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह, राजीव सिंह पुत्र रमेश सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता पुत्र रूपनरायन गुप्ता व मनोज कुमार बौद्ध सहित 29 लोगों ने नामाकंन किया था। इन प्रत्याशियों में देखे तो सात प्रत्याशी विक्रम सिंह पटेल, मंशा यादव, बृजेश यादव, जगत नारायण गोंड, राम विलास साहू , विनय प्रसाद गुप्ता पिछड़ी जाति व दो प्रत्याशी अशोक सोनकर व मनोज कुमार बौद्ध अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते थे लेकिन इन 29 प्रत्याशियों में भारी पड़े सवर्ण नेता ध्रुव कुमार सिंह। देर रात धु्रव कुमार सिंह के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने बधाई देना शुरू का दिया। गुरूवार की सुबह जगह-जगह स्वागत समारोह का आयोजन कर उनका स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा से पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी।

By Ran Vijay Singh