29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में ऐसे मनाया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन कि यादगार होगा

भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 16 Dec 2017, 9:46 PM IST

gg

अटल बिहारी वाजपेयी

आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी का जन्मदिन 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी। शनिवार को 17 मण्डलों की अलग-अलग बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बूथ स्तर तक जन्मदिन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
हरैया मण्डल में एक बैठक को सम्बोधित करते भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि आजमगढ़ के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सुशासन दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनायेगी। इस अवसर पर पार्टी श्री वाजपेयी के कार्यों, विचारों तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किये जनकल्याणकारी कार्यों भी जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रवि राय ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।


तरवां मण्डल व पल्हना मण्डल की बैठकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास का जो सपना देखा था उसे मोदी सरकारी और योगी सरकार बखूबी पूरा कर रही। इन कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से बेहतर दिन नहीं हो सकता है। उनके जन्मदिन के दिन हम उनके कार्यों से प्रेरणा लेते हुए देश को और समृद्ध व सशक्त बनाने का संकल्प लेंगे। उन्होने बूथ अध्यक्षों से आह्वाहन किया कि अटल जी के जन्मदिन को पूरे उत्साह के साथ सुशासन दिवस को मनायें।


वहीं हाफिजपुर और मुबारकपुर मण्डल में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने सुशासन दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने अनुरोध किया कि 25 दिसम्बर को प्रत्येक बूथ पर रोली तिलक लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाये और केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को जनता के बीच बताकर उन्हे अवगत करायें। इस अवसर पर रामनयन सिंह, धु्रव सिंह, कमलेन्द्र मिश्र, जयप्रकाश सिंह, रामा साव, विनोद उपाध्याय, प्रमोद पाठक, धु्रव चौरसिया आदि उपस्थित थे।
by Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग