17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर में करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

गाजीपुर जिले के माढ़ूपुर गांव में सोमवार की भोर में करेंट की चपेट में आये पिता को बचाने पहुंचा पुत्र भी गंभीररूप से झुलस गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र के माढ़ूपुर में कपड़ा उतारते समय एक व्यक्ति करेंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर इकलौते बेटे ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते हैं कि माढ़ूपुर गांव निवासी 63 वर्षीय सतीश नारायण मालवीय की सोमवार को भोर में नींद खुली तो उन्होंने देखा कि हल्की बरासत हो रही है। उन्होंने सोचा अरगनी पर पड़ा कपड़ा उतार लें। लोहे के तार की अरगनी में करेंट प्रभावित हो रहा था। सतीश ने जैसे कपड़ा छुआ वे करेंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर उनके 28 वर्षीय पुत्र अंकित की नींद टूट गई। वह पिता को बचाने के लिए पहुंचा तो वह भी करेंट की चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता- पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सतीश को बेटे के अलावा तीन बेटियां है, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटे अंकित की दो बेटियां है।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों के मुताबिक जिस कील से बिजली का केबल जुड़ा था उसी से कपड़े फैलाने वाला तार भी जुड़ा हुआ था। इसलिए शायद तार से करेंट अरगनी में भी प्रवाहित होने लगा था। सतीश ने जैसे भीगा कपड़ा छुआ वे करेंट की चपेट में आ गए। बेटे की भी उन्हें बचाने में जान चली गयी।