
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. रौनापार थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने पत्नी के सामने ही अपनी ही 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के रात आधी रात को दुष्कर्म किया। उसने घटना का जिक्र किसी से करने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की मां के शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना से लोगों में गुस्सा साफ दिख रहा है।
रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाले महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 10 नवंबर की रात वह अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ कमरे में सोई थी। रात लगभग 11 बजे उसका पति कमरे में घुसा और बेेटी से जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने दोनों को पीटा और बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किसी को कुछ बताने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
घटना के अलगे दिन पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना क बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेेजा है। थानाध्यक्ष रौनापार कोशल कुमार पाठक का कहना है कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोप की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
झाड़फूक के बहाने यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़. रौनापार थाने की पुलिस ने झाड़फूंक के दौरान एक युवती के साथ यौन शोषण किए जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने झाड़फूंक करने वाले पारस पुत्र सतिराम निवासी पकड़िहवा को नामजद किया था। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद अभियुक्त पारस को चालाकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
Published on:
12 Nov 2022 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
