
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फार लोकल’ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने बड़ा फैसला किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन के भूतल पर तीन दिवसीय ओडीओपी उत्पाद की प्रदर्शनी के शुभारंभ पर सांसद ने दावा किया कि विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पाटरी उत्पाद और मुबारकपुर की रेशमी साड़ी शामिल को बढ़ावा देने के लिए अब आगामी फिल्मों की शूटिंग में हीरोइन इनका इस्तेमाल करेंगी। यानि की हिरोइन अब मुबारकपुर की साड़ी और ब्लैक पाटरी के आभूषण पहन कर शूटिंग करती नजर आएंगी।
सांसद ने कहाकि मुबारकपुर की साड़ी, निजामाबाद की ब्लैक पाटरी देश ही नहीं विश्व में प्रसिद्ध है। ऐसे में इसका उत्पादन करने वाले लोगों को लाभ मिलना चाहिए। उनकी आने वाली फिल्मोें में मुबारकपुर की साड़ियां हीरोइन को पहनाई जाएंगी। इसके साथ झुमका निजामाबाद बना होगा। फिल्मों के जितने भी निर्माता आ रहे हैं, उन्हें इस उत्पाद को इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि बुनकरों की सहूलियत के लिए जितनी सुविधा चाहिए, उसकी चिंता सरकार कर रही है। जब स्थानीय उत्पाद का इस्तेमाल करेंगे तो जिले में बनने वाली चीजों को बढ़ावा मिलेगा।
इसके पूर्व सांसद ने शूटिंग स्थल किशुनदासपुर में जनसुनवाई भी की। शहर से लेकर गांव तक की समस्या को लेकर लोग यहां पहुंचे। फूलपुर के व्यापारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंप मांग किया कि वर्षों से शाहगंज-मऊ रेल मार्ग पर खोरासन रोड स्थित रेलवे फाटक के पास अंडरपास निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है। यह मार्ग महर्षि दुर्वासा धाम को भी जोड़ता है। अंडरपास बनने के बाद नगर की सुंदरता बढ़ जाएगी साथ ही दुर्वासा धाम जाने के लिए सीधा मार्ग सुलभ हो जाएगा। इसलिए यहां अंडरपास का निर्माण कराया जाय। व्यापारियों की बातों को सुनने के बाद सांसद ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर दुर्वासा धाम के रास्ते पर खुरासो मोड़ क्रासिंग पर अंडर पास बनाने के लिए पत्र लिया। निरहुआ ने कहा कि जिले का विकास सरकार की प्राथमिकता हैै। आम आदमी की जो भी मांग सामने आ रही है उसपर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
Published on:
23 Sept 2022 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
