
पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज ठाकुर
आजमगढ़. पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ पूर्व सपा नेता व फ्रॉड का आरोपी ठाकुर मनोज सिंह गिरफ्तार हो गया है। उसे देहरादून पुलिस ने तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। ठाकुर अपने घर से फरार हुआ था। उसके खिलाफ इस मामले में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही उसे पेशी पर लाए महाराष्ट्र के चार के सिपाहियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। मनोज को पेशी के लिए आजमगढ़ लाया जा सकता है।
बता दें कि आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आंमगांव निवासी ठाकुर मनोज सिंह पुत्र स्व. रघुपति सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सहित बडे बड़ों के साथ करोड़ों की ठगी किया है। यहां तक की रेलवे में नौकरी दिलाने, मेडिकल कालेज में एडमिशन के नाम पर भी उसने लाखों की ठगी की है। आजमगढ़, वाराणसी, मुंबई में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, फ्रॉड, लूट, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर अपराध पंजीकृत है। पिछले दिनों उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मनोज को 10 फरवरी 2020 को आर्थर रोड जेल मुंबई से वाराणसी फ्रॉड के एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था।
वाराणसी में एसीजेएम की अदालत में पेशी के बाद उसे मुंबई आर्थर रोड जेल जाना था लेकिन साथ आये आरक्षियों से उसने अपनी मां के कैंसर पीड़ित होने की बात कही और 11 फरवरी को आरक्षी मानवता बस उसे लेकर उसके पैतृक गांव आमगांव चले गए। मनोज मां से मिलने के लिए घर के भीतर गया और वहीं से फरार हो गया। मनोज के फरार होने के बाद उसे लेकर घर गए चारो आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि मनोज देहरादून में है और अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने जा सकता है।
इसकी सूचना मुंबई ने देहरादून पुलिस को दी। उधर यूपी पुलिस ने उसके उपर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मनोज को थानाध्यक्ष राजपुर ने मुखबिर की सूचना पर 19 फरवरी की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। अब आजमगढ़ की पुलिस उसे यहां पेशी के लिए ला सकती है। इसकी तैयारी शुरू हो गयी है।
BY- RANVIJAY SINGH
Published on:
21 Feb 2020 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
