23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा के पहले सांसद और समाजवादी नेता रामकृष्ण यादव नहीं रहे

पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के चचेरे भाई थे पूर्व सांसद।

less than 1 minute read
Google source verification
Ramkrishna yadav

रामकृष्ण यादव

आजमगढ़. बहुजन समाज पार्टी के पहले सांसद रामकृष्ण यादव का लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में उपचार के दौरान शनिवार को निधन हो गया। राम कृष्ण यादव कुछ वर्ष पूर्व सपा में शामिल हो गए थे। अखिलेश यादव की सरकार के दौरान उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। उनके निधन को आजमगढ़ की राजनीति में अपूरणीय क्षति माना ना जा रहा है।

मूलरूप से फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी रामकृष्ण यादव पेशे से अधिवक्ता था। इनके चचेरे भाई राम नरेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे। रामकृष्ण यादव को कुशल राजनीतिज्ञ माना जाता था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कम्युनिस्ट पार्टी से की थी लेकिन बाद में बसपा में चले गए। वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से मैदान में उतारा था। उस चुनाव में कांशीराम तक हार गए थे लेकिन रामकृष्ण यादव ने जीत हासिल कर बसपा का पहला सांसद होने का गौरव प्राप्त किया था। वे एक निर्भीक, निडर व कुशलवक्ता के रूप में प्रसिद्ध थे।

By Ran Vijay Singh