28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी की 12.96 करोड़ की संपत्ति फातिमा कॉम्प्लेक्स को कुर्क करेगा प्रशासन

माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार के साथ ही उसके करीबियों की भी मुश्किल लगातार बढ़ रही है। अब मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार के 12.96 करोड़ कीमत के फातिमा कॉम्प्लेक्स के जब्तीकरण का आदेश हुआ है। प्रशासन कभी भी उक्त संपत्ति को कुर्क कर सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मुख्तार अंसारी के परिवार के साथ ही उसके करीबियों की भी मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी, उसकी पत्नी और तीन बेटियों की 27 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब प्रशासन की नजर मुख्तार के करीबी मऊ के हाजी मुख्तार पर है। हाजी मुख्तार द्वारा अवैध रूप अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण का आदेश हुआ है। प्रशासन हाजी मुख्तार की 12.96 करोड की संपत्ति फातिमा कॉम्प्लेक्स को कुर्क करने की तैयारी में जुटा है।

बता दें कि हाजी मुख्तार को माफिया मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी माना जाता है। हाजी मुख्तार की मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद अर्बन बाईपास रोड पर गाटा संख्या 446 /2, 444 रकबा 648 वर्ग मीटर, गाटा संख्या 443/2, 444 रकबा 218.6 वर्ग मीटर व गाटा संख्या 444/3, 451 रकबा 433 वर्ग मीटर भूमि है। जिसपर उसने फातिमा कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया है। कोर्ट द्वारा उक्त संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी किया गया है।

हाजी मुख्तार के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन के मुताबिक हाजी ने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की है। उनका चिन्हीकरण कर उसे जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि डीएम अरूण कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत हाजी मुख्तार पर अवैध रूप से अर्जित धन द्वारा खरीदी गई जमीन 1299.6 वर्गमीटर पर बने कॉम्प्लेक्स को जब्त किया जाएगा। इसकी कुल कीमत 12 करोड़ 96 लाख है।