18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में 5 टुकड़े में मिली लड़की की लाश, कंगन और दोस्त के भाई के बीच उलझी गुत्थी

आजमगढ़ में जिस लड़की की पांच टुकड़ों में लाश मिली वह कौन है?, आखिर उसकी हत्या किसने और क्यों की। लड़की शादीशुदा थी या कुंवारी, पता करने में पुलिस जुटी है। लड़की के हाथ के कंगन और दोस्त के भाई के बीच यह गुत्थी और भी उलझ गई है। आइए जानते हैं किसके क्या हैं दावे और पुलिस क्या कर रही है।

5 min read
Google source verification
लड़की के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग

लड़की के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग

चंद दिनों में देश में हत्या के दो ऐसे मामले आए जिसने सभी को झकझोर दिया। है। दिल्ली में प्रेमी ने ही श्रद्धा को 35 टूकड़ों में काट दिया था। 16 नवंबर को ऐसी ही एक लाश आजमगढ़ में मिली। युवती को पांच टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका गया था। लाश का सिर अब तक गायब है।

अखिर यह लड़की है कौन जिसे इतनी बेरहमी से पांच टुकड़ों मे काट दिया गया। उसका सिर कहां हैं। लड़की की हत्या किसने की और क्यों की। पुलिस कुछ भी पता करने में नाकाम है। लड़की के हाथ में मिले कंगन देखने के बाद एक व्यक्ति ने दावा किया है कि यह उसकी बेटी है। केस में नया एंगल गायब लड़की के दोस्त का भी आ गया है। इससे यह गुत्थी अब और उलझ गई है। ऐसे में पुलिस की चुनौती भी बढ़ गई गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

16 नवंबर को कुएं में मिली थी पांच टुकड़े में लड़की की लाश
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव के पास सड़क किनारे कुएं में 16 नवबंर को एक 22 वर्षीय लड़की की लाश मिली थी। लाश पांच टुकड़ों में थी। शव से सिर गायब था। सिर ढूंढ़ने के लिए कुएं को सुखाया गया लेकिन सिर नहीं मिला। आज भी पुलिस सिर की तलाश में जुटी थी। लाश के कटे हाथ में एक कंगन जरूर मिला था। पुलिस के पास बस यही एक सुराग है।

यह भी पढ़ेः युवती का अपहरण कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, नहीं मानी तो किया दुष्कर्म

इसहाकपुर गांव से 9 नंवबर से गायब है एक लड़की
अहरौला पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इसहाकपुर गांव से एक लड़की गायब है। उसकी भी उम्र लगभग 21 वर्ष है। प्रधान के माध्यम से पुलिस ने गायब लड़की के परिवार को शिनाख्त करने के लिए बुलाया। लाश के पास मिले कपड़े और कंगन को परिवार को दिखाया गया।

यह भी पढ़ेः जमीन के लिए खूनी खेलः चाचा ने भतीजे को फावड़े से काटा डाला

इसहाकपुर की अंशिका का दावा कंगन और कपड़े आराधना के
इसहाकपुर गांव निवासी केदार प्रजापति, उनके पुत्र सुनील प्रजापति और पुत्री अंशिका को पुलिस ने लड़की का शव दिखाया। अंशिका ने दावा किया कि लाश के हाथ में जो कंगन है वह उसकी बहन आराधना का है। कंगन का दूसरा पीस उसके पास है। उसने वह कंगन लोगों को दिखाया भी। साथ ही कपड़े भी आराधना का होने का दावा किया।

केदार ने बेटी मान किया शव का अंतिम संस्कार
पांच टुकड़े में मिले शव को अपनी बेटी आराधना का बताकर केदार प्रजापति ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंमित संस्कार किया। परिवार के लोग हिंदू रीति रिवाज से उसका क्रिया कर्म भी कर रहे है। घर में मातम छाया है। आराधना के ससुराल के लोग भी उसकेे मायके पहुंच गए है।

यह भी पढ़ेः बड़ी बेटी की नोटबुक के दो पन्नों ने खोला राज, कौन सी मजबूरी ने पिता को बनाया कातिल?

पुलिस को कहानी पर विश्वास नहीं
पांच टुकड़ों में मिला शव आराधना का है यह बात पुलिस बिना ठोस सुबूत के मामने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने अभी परिवार के दावे की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। उनका मानना है कि पहचान के लिए सिर का होना जरूरी है। जब तक सिर नहीं मिल जाता लड़की आराधना है नहीं माना जा सकता।

आखिर कौन है यह आराधना
आराधना अहरौला थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी केदार प्रजापति की पुत्री थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। 16 फरवरी 2022 को उसकी शादी अंबेडकरनगर जिले के सोनहू गिरइया बाजार में हुई थी। शादी के पांच दिन बाद वह मायके आ गई थी। अब दोगां के बाद उसकी विदाई होने वाली थी।

यह भी पढ़ेः लड़कियों की मिसिंग रिपोर्ट सुलझाएगी गुत्थी, कौन थी वह लड़की जिसकी पांच टुकड़ों में मिली लाश?

09 नवंबर 2022 को दोस्त के भाई के साथ गई थी मंदिर
आराधना जब इंटर में पढ़ती थी तभी से उसकी कढ़ही बसही गांव निवासी मंजू से गहरी दोस्ती थी। मंजू के साथ उसका भाई प्रिंस यादव पुत्र राजराम भी आराधना के घर आता जाता था। वह कई बार मंजू के घर पर भी रुक जाती थी।

अंशिका के मुताबिक 09 नवंबर को आराधना के मोबाइल पर प्रिंस का फोन आया कि भैरव बाबा मंदिर दर्शन के लिए हम और मंजू जा रहे हैं तुम भी चलो। इसके बाद आराधना तैयार हो गई। एक बाइक पर चार लोग नहीं जा सकते इसलिए उसने अंशिका को घर पर ही छोड़ दिया। प्रिंस के बाद जाने के बाद वह आज तक वापस नहीं लौटी।

लगातार बंद आ रहा आराधना का मोबाइल
अंशिका ने बताया कि दीदी ने कहा था एक बजे तक वापस आ जाएगी लेकिन वह नहीं लौटी। परिवार के लोगो को लगा कि वह मंजूू के घर रुक गई होगी। 10 नवंबर को जब वह नहीं लौटी तो मोबाइल पर फोन करने पर स्विच आफ मिला। पूछने पर प्रिंस के परिवार के लोगों ने बताया कि वह उनके घर नहीं आई है। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे।

यह भी पढ़ेः नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और 90 हजार जुर्माना

घर छोड़कर फरार है प्रिंस
अंशिका ने बताया कि कुएं में मिली लाश उसकी दीदी की है। इसकी जानकारी के बाद परिवार के लोग कई बार प्रिंस के घर गए लेकिन वह घर पर नहीं मिला। उसकी मां ने एक बार फोन पर बात कराई तो वह दीदी को साथ ले जाने से इनकार कर दिया जबकि दीदी उसकी के साथ उसके सामने गई थी। इसलिए सभी का शक उसी पर है।

अगर आराधना की लाश नहीं तो उसके हाथ में कैसे पहुंचा कंगन
अंशिका और सुनील का कहना है कि अगर कुएं में मिली लाश आराधना की नहीं है तो उसके हाथ में कंगन कहां से पहुंचा। कंगन की एक पीस आज भी उनके पास मौजूद है। कपड़े भी वही है जो अनुराधा पहनकर निकली थी। यह इत्तेफाक नहीं हो सकता कि कंगन और कपड़े दोनों मैच करें।

यह भी पढ़ेः स्कूल प्रबंधक करता था छात्रा से छेड़खानी, केबिन में नहीं गई तो घर पर चढ़कर किया हमला, वीडियो वायरल

क्या कहते हैं एसपी अनुराग आर्य
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि 16 नवंबर को कुंए में शव मिला था। शव का सिर नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुछ प्रकरण ऐसे सामने आया है कि एक लड़की गायब है। अब तक हुलिया के आधार पर शिनाख्त कराई गई है। अब तक सिर नहीं मिला है। सिर मिलने के बाद ही कन्फर्म शिनाख्त हो पाएगी। चुंकि शव को 72 घंटे के अंदर पीएम कराना होता है। इसलिए पीएम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया है।

अन्य जनपद में भी पुलिस को सूचित किया गया है। उसने लापता लोगों के इनपुट मांगे गए है। कुछ जानकारियां मिली है। संयुक्त टीम जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। रहा सवाल कंगन का तो यह हुलिया के हिसाब से शिनाख्त है। हम जल्द ही सिर कोे ढ़ूंढ़ लेंगे। इसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।