
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी
आजमगढ़ जिले में एक युवती का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके उपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे मारने पीटने के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
09 नवंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
युवती की मां ने 09 नवंबर 2022 को सरायमीर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री कहीं गायब हो गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी।
16 नवंबर को दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा
16 नवंबर 2022 को युवती की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को बहलाकर फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। अपहरण फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सहिजना गांव के औबेदुल्ला पुत्र मोहम्मद इस्माईल तथा अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव के जिशन पुत्र अब्दुल मन्नान ने किया है।
दोनों उसकी पुत्री का धर्म परिवर्तन कराना चाहते है। बात न मामने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन की साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
आरोपियों ने घरवालों को जान से मारने की धमकी दी
महिला का आरोप था कि आरोपी परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसकी पुत्री का जीवन खतरे में हैं। दोनों उसकी हत्या भी कर सकते है। बेटी के साथ उसके पूरे परिवार पर खतरा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक संजय सिंह ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। संजय सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से वे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिए गए हैं।
Updated on:
17 Nov 2022 08:29 pm
Published on:
17 Nov 2022 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
