
आजमगढ़ में गैंगरेप
आजमगढ़. शादी तय होने के बाद मंगेतर ने पहले लड़की को मिलने बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद दो दिनों तक लड़की के साथ दरिंदगी की। वहीं इस मामले में जब पीड़िता ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया, जब पीड़िता ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी से गुहार लगाई तो अब पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मामला आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के बासगांव थाने के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी आजमगढ़ के रौनापार थाने के सोनबुजुर्ग गांव में एक युवक से तय हुई थी। 30 सितंबर को युवक ने फोन कर युवती को रौनापार चांदपट्टी बाजार में बुलाया, जहां पहले से युवक के साथ उसके चार दोस्त भी थे। फिर पांचों ने युवती का अपहरण कर लिया और एक घर में रखकर दो दिनों तक गैंगरेप किया।
आरोप है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस में तहरीर दी गई तो पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। तहरीर के बाद युवती को धमकी भी मिलनी शुरू हो गई । रौनापार थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की और लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री और डीजीपी से गुहार लगाई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
Published on:
12 Oct 2019 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
