6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका की बेवफाई से दुखी प्रेमी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास, ग्लैंडर मशीन से रेता गला

महराजगंज जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोजी रोटी के लिए हैदराबाद कमाने गए एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर ग्लैंडर मशीन से अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने आत्महत्या की वजह प्रेमिका की वेवफाई बताई है। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। युवक के परिजन हैदराबाद रवाना हो गए है। उसका उसका उपचार एक अस्पताल में चल रहा है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. कहते हैं कि जहां सबसे अधिक विश्वास होता है धोखे का खतरा भी सबसे अधिक होता है। कुछ ऐसा ही महराजगंज थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला है। गांव का एक युवक क्षेत्र की लड़की से प्रेम करता था और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसी बीच युवक रोजी रोटी के लिए हैदराबाद गया तो लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। युवक इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने इसे प्रेमिका की वेवफाई माना और फेसबुक पर लाइव आकर ग्लैंडर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिवार के लोग हैदराबाद के लिए निकल गए हैं। घटना की क्षेत्र में जोरदार चर्चा है।

बताते हैं कि महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम करता था। दोनों के परिवार के लोग इससे अनजान थे वहीं दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। युवक पिछले दिनों कमाने के लिए हैदराबाद चला गया लेकिन दोनों की बातचीत जारी रही। युवक वापस लौटने पर युवती से शादी करने का सपना संजोये है। वह इसकी तैयारी भी कर रहा था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी। जिसकी भनक युवक को लगी तो प्रेमिका से संपर्क साधने की काफी कोशिश करने लगा। प्रेमिका से संपर्क नहीं होने से वह आहत हो गया।

वह कई प्रयास प्रयास किया लेकिन उसकी युवती से बात नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का फैसला कर लिया। इसके बाद युवक एक दिन पूर्व फेसबुक पर लाइव हुआ और अपनी प्रेम कहानी को बयां करने के बाद प्रेमिका पर धोखा देने के आरोप लगाते हुए ग्लेंडर मशीन से खुद का गला काट लिया। लाइव वीडियो पर गला काटने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के जानने वालों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। बेटे की आत्महत्या की कोशिश पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।

घटना की वीडियो खूब वायरल हो रही है। युवक ने गला काटने से पहले युवक ने कहा है कि भाई नंबर डाल दिया है देख लो, इसकी भी शादी नहीं होनी चाहिए। जैसे मेरी नहीं हुई है। सभी दोस्तों से रिक्वेस्ट करता हूं। अब किसी से मेरी मुलाकात नहीं होगी। उसके बाद बगल में रखे ग्लेंडर मशीन उठा युवक ने खुद का गला काट लिया। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना हैदराबाद में घटित हुई है। युवक के परिवार के लोग हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।