29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO-मांगा जाति प्रमाण पत्र मिली पुलिस की लाठियां, पब्लिक बोली- यह कैसा इंसाफ

गोंड समाज के लोगों ने सोमवार को मऊ में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 6 Feb 2023, 7:10 PM IST

जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते गोंड समाज के लोग

जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते गोंड समाज के लोग

गोंड समाज को अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र जारी करने का विवाद गहरा गया है। गोंड समाज के हजारों लोगों ने सोमवार को मऊ में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम करने की कोशिश भी की गई। भीड़ अनियंत्रित होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया। यह अलग बात है कि बाद में अखिल भारतीय वर्षीय गोंड महासभा के पदाधिकारियों से ज्ञापन लेकर 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

प्रमाण पत्र न मिलने से नाराज थे लोग
गोंड समाज के लोग अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराज थे। हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं अखिल भारतीय वर्षीय गोंड महासभा के बैनर तले जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। लोगों का आरोप था कि तहसीलदार जान बूझकर उनका उत्पीड़न कर रहे है। शासनादेश के बाद भी उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।

गाजीपुर तिराहे को किया था जाम
जुलूस के दौरान ही लोग गाजीपुर तिराहे पर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद रास्ता बंद हो गया। थोड़ी ही देर में चारो तरफ जाम लग गया। पुलिस ने रास्ता खाली कराने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी जगह से नहीं हटे।


सीओ ने कराया लाठीचार्ज
बातचीत के बाद भी जब भीड़ सड़क से नहीं हटी तो सीओ सिटी ने लाठीचार्ज करा दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहां से हटने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए। डीएम आफिस के सामने ही लोग धरने पर बैठ गए।

आरोप-प्रमाण पत्र न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित
लोगों का कहना था कि उन्हें जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में बच्चों का एडमीशन नहीं होता। अन्य जगहों पर जाति प्रमाण पत्र की जरूरत होती तो वे भटकते हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आती है।

यह भी पढ़ेंः

VIDEO- मोदी के कटप्पा का दावा, ओपी राजभर देश के सबसे बड़े ढोंगी, जहां पैसा मिला मार दी पलटी


वर्षों से कर रहे संघर्षः किशन लाल
जिला अध्यक्ष किशन लाल गौड़ ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के लिए हम वर्षों से संघर्ष कर रहे है। शासनादेश के बाद भी प्रशासन हमार उत्पीउ़न कर रहा है। हम लोग आवाज उठा कर थक चुके है। मजबूर होकर हमें आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा है।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

VIDEO- रामचरितमानस चौपाई विवाद में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, जानिए क्या बोल दिया

सिटी मजिस्ट्रेट बोले, 15 दिन में होगा समस्या का समाधान
सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि गोंड जन जाति का प्रमाण पत्र बनाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हमने उनकी समस्या सुनी है। उनकी दो मांगें है। 15 दिन के अंदर सभी को प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः

सुहागरात की थी तैयारी तभी दुल्हन ने किया ऐसा कारनामा की अब पुलिस खोज रही


एपी बोले-लंबी प्रक्रिया इसलिए हो रही देरी
पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि ज्ञापन लिया गया है। जाति प्रमाण पत्र की एक लंबी प्रक्रिया है। जांच की जा रही है जो लोग पात्र हैं उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। आज लोग प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें सड़क जाम करने से रोका गया है। कुछ लोग धरने पर बैठे थे। उन्हें समझा बुझाकर हटाया गया है। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग