26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने दी मंदिर व मठों पर दस्तक, संत महात्माओं से लिया जीत का आर्शीवाद

वर्ष 2022 में होेने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपाइयों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को मंदिर और मठों में दस्तक दी। मंदिर के पुजारी व महंत कों नारियल, अंगवस्त्रम भेेंटकर जीत का आर्शीवाद मांगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की मदद की।

2 min read
Google source verification
पुजारी से आर्शीवाद लेने मंदिर पहुंचे भाजपाई

पुजारी से आर्शीवाद लेने मंदिर पहुंचे भाजपाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मिशन-2022 फतह की तैयारियोें में जुटे भाजपाइयों नेे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिलेे के मंदिर और मठों में दस्तक की। मंदिर के पुजारी व महंत कों नारियल, अंगवस्त्रम भेेंटकर जीत का आर्शीवाद मांगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की मदद की। वर्ष 2022 के चुनाव में विकास और सरकार की राष्ट्रवादी नीतियों के दम पर पूर्व बहुमत की सरकार बनानेे का दावा किया।

भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह नेे कार्यक्रम की शुरुआत महा मांडलेश्वर मंदिर मेंहनगर से की। उन्होंने मंदिर पर पहुंचकर पुजारी को नारियल भेंटकर आर्शीवाद लिया। वहीं लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने मई खरगपुर स्थित आश्रम पहुंच बाबा विशाल भारत से आर्शीवाद लिया। ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है। हम गुरुओं से आर्शीवाद प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2022 में हमारी जीत निश्चित है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने वैक्सीनेशन में भी लोगों की मदद की। पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जय प्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, सूरज श्रीवास्तव सहित तमाम नेता वैक्सीनेशन बूथों पर नजर आये। उन्होंने वैक्सीनेशन में लोगों की मदद की तथा आस पास के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करने की अपील की।

डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी की तरफ से 23, 24 और 25 जुलाई को वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर की चुनौती से निपटने के लिए हर गांव में दो स्वास्थ्य प्रतिनिधि तैयार किए गए है। इसमें एक पुरुष और एक महिला है। इसी तरह मंडल स्तर पर पांच की टोली बनाई गयी है। 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात हर बूथ पर सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 26 से 31 जुलाई तक हर ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अभिनंदन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। पात्र कार्ड धारकों को यह सुविधा नवंबर तक मिलनी है। सबको राशन मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

BY Ran vijay singh