12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई से कमाकर लौटा था पति, पत्नी ने दरवाजा खोलने में की देरी तो कुदाल से पीट-पीटकर मारा डाला

आजमगढ़ जिले में पति ने पत्नी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने दरवाजा खोलने में देरी की।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस

घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात पति के बुलाने पर पत्नी ने दरवाजा खोलने में देरी कर दी। इससे नाराज पति ने कुदाल से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वैसे हत्या के पीछे एक कारण पारिवारिक विवाद भी माना जा रहा है।

मुंबई से लौटा था पति
चकमाधवपुर गांव निवासी चंद्रदेव राजभर मुंबई में फर्नीचर बनाने का काम करता है। रविवार की रात चंद्रदेव मुंबई से करीब रात एक बजे घर लौटा। उस समय पत्नी सो चुकी थी। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन पत्नी नहीं जगी। चंद्रदेव के कई प्रयास के बाद पत्नी ऊषा देवी 35 साल उम्र ने दरवाजा खोला।


घर में घुसते ही पत्नी पर किया कुदाल से हमला
दरवाजा खोलने में देरी होने पर चंद्रदेव का गुस्सा आ गया। घर में घुसते ही उसने पत्नी पर कुदाल से हमला कर दिया। वो चीखती-चिल्लाती रही लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ। चंद्रदेव अपनी पत्नी को तब तक पिटता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।


पड़ोसियों ने पुलिस को किया सूचित
चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमीन पर ऊषा की लाश देखकर दंग रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति चंद्रदेव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हरी है। हत्या की वह पारिवारिक विवाद के अलावा भूमि विवाद भी माना जा रहा है। उषा दो पुत्र और तीन पुत्री की मां थी।


जमीन को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद
गांव के लोगों का कहना है कि चन्द्रदेव राजभर अपने ननिहाल में हरदेव राजभर के यहां नेवासा पर रहता था। वह मऊ जिले के कोपागंज का मूल निवासी है। वह ननिहाल की जमीन बेचना चाहता था। इसे लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। पत्नी नहीं चाहती थी कि जमीन बेची जाए।


क्या कहती है पुलिस
सीओ सगड़ी सौम्या सिंह का कहना है कि रात लगभग दो बजे डायल 112 पर घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की कुदाल से मारकर हत्या की बात सामने आई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।