9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस पर आजमगढ़ में लगा दो पेटी च्यवनप्राश लेने का आरोप, SP ग्रामीण ने दिए जांच के आदेश

आजमगढ़ के अतरौलिया थानाक्षेत्र के एक व्यापारी ने पुलिस पर उसके 200 पेटी च्यवनप्राश के लीगल माल को रोकने और उसमे से दो पेटी लेने का आरोप लगाया है। इस मामले का संज्ञान एसपी ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification
Azamgarh News

यूपी पुलिस पर आजमगढ़ में लगा च्यवनप्राश लेने का आरोप,

आजमगढ़। अहिरौला थानाक्षेत्र के फुलवरिया में एक व्यापारी ने पुलिस पर माल लदी गाड़ी से दो पेटी च्यवनप्राश लेने का आरोप लगाया है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमे एक पुलिसकर्मी हाथ जोड़े दिखाई दे रहा है। व्यापारी का आरोप है कि उसका 200 पेटी च्यवनप्राश अम्बेडकरनगर से एक गाड़ी में लदकर आ रहा था। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से उसका माल दूसरा व्यापारी उतरवा रहा था। मौके पर पहुंचने पर पुलिस वाले वहां से हाथ जोड़ते हुए वहां से चले गए। इस काम के लिए पुलिस की जीप में दो पेटी च्यवनप्राश रखने का भी आरोप व्यापारी ने लगाया है। मामले का संज्ञान एसपी ग्रामीण ने लिया है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

जीएसटी बिल से आ रहा था माल

अहिरौला थानाक्षेत्र के फुलवरिया बाजार में उत्तम ट्रेडर्स के नाम से मेडिकल की बड़ी शॉप है। इस शॉप के संचालक ने आरोप लगाया है कि बीती रात उसका 200 पेटी च्यवनप्राश का माल अम्बेडकरनगर आ रहा था, जो की पक्की जीएसटी बिल से पेमेंट के बाद रिलीज हुआ था। व्यापारी ने आरोप लगाया कि बीच में ही पुलिस के बल पर दुसरे दूकानदार द्वारा यह माल जबरिया उतारा जा रहा था। इसकी सूचना पर पहुंचे व्यापारी ने आपत्ति जताई तो पुलिस वाले वहां से निकल लिए आरोप है कि पुलिस की जीप में दो पति च्यवनप्राश इस काम के लिए रखे गए थे।

आला अधिकारियों से की शिकायत तो जांच का हुआ आदेश

आरोप है कि मौके पर पहले पुलिसकर्मियों ने अर्दब में लेने की कोशिश की लेकिन जब व्यापारी ने आला अधिकारियों से फोन पर शिकायत की तो सिपाही बैकफुट पर आए वहां से हाथ जोड़ते हुए रवाना हो गए। वहीं इस संबंध में एसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि मामला सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान में आया है। एक वीडियो भी वायरल हुआ है उसे भी देखा जा रहा है और जांचकी जा रही। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।