
बलिया में आज खूब होगी बारिश
UP Weather forecast: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आजमगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगस्त माह झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं आजमगढ़, बलिया और मऊ में शुक्रवार को भारी बारिश होगी, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल...
बलिया का मौसम
बलिया जिले में आज भारी बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाया रहेगा। आज जिले का तापमान अधिकतम 32 और न्यूनतम 27 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे मौसम ठंडा रहेगा और हवा की रफ्तार 6 किमी/घंटा रहेगा। वहीं 15 अगस्त तक जिले में तेज गरज के साथ भारी बारिश होगी।
आजमगढ़ का मौसम
स्थानीय मौसम विभाग की इकाई के अनुसार शुक्रवार को आजमगढ़ में बादल दिनभर छाया रहेगा, मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है और हवा की सबसे तेज रफ्तार 5 किमी/घंटा रहेगा। वहीं 12 अगस्त को जिले में गरज के साथ भारी बारिश होगी।
मऊ का मौसम
आज जिले में आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने से तापमान में कमी होगी और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं हवा की रफ्तार 6 किमी/घंटा रहेगा। वहीं 12 अगस्त को जिले में भारी बारिश होगी।
Published on:
11 Aug 2023 06:23 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
