26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन है प्रियंका गांधी की कैलेंडर गर्ल, गोंद में लेकर पोछे थे उसके आंसू

सीएए को लेकर हुए बवाल के दौरान आजमगढ़ आगमन पर अनाबिया से मिली थी प्रियंका बाद में बच्ची को भेजा था स्कूल बैग, खिलौनों के साथ पत्र, कहा था याद आये तो फोेन करना

2 min read
Google source verification
azamgarh news

अनाबिया से बात करती प्रियंका गांधी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. प्रियंका गांधी के संघर्षों को बया करने वाला कैलेंडर जो जल्द ही यूपी के दस लाख लोगों तक पहुंचेगा। उसमें एक तस्वीर छह साल की मासूम बच्ची की भी। प्रियंका गांधी जिसका आंसू पोछ रही है। कैलेंडर की यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यह बच्ची है कौन और प्रियंका गांधी से कहां मिली। वैसे यह प्रियंका गांधी की अच्छी दोस्त भी है जिसे प्रियंका तोहफे भी भेज चुकी है। कई बार यह बच्ची प्रियंका से फोन पर बात भी कर चुकी है।

कलेंडर में प्रियंका गांधी के साथ नीले स्वेटर में दिख रही छह साल की इस मासूम बच्ची का नाम अनाबिया ईमान है जो मूलरूप से आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज कस्बे की रहने वाली है। प्रियंका गांधी से उसकी मुलाकात 12 फरवरी 2020 को उस समय हुई थी जब वह सीएए, एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद बिलरियागंज आयी थी।

अनाबिया की नानी सरवरी व खाला (मौसी) भी आंदोलन में शामिल हुई थी। वह भी अपनी नानी के साथ थी। उस दौरान हुए उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था जिसमें सरवरी सहित कई महिलाएं घायल हुई हुई थी। पुलिस कार्रवाई से अनाबिया काफी डरी थी। जब प्रियंका गांधी यहां पहुंची तो रोती हुई बच्ची को देख खुद को रोक नहीं पाई और उससे मिलकर उसके आंसू पोछे और चाकलेट दिया। यह तस्वीर उसी समय खींची गयी।

अनाबिया प्रियंका गांधी को आंटी कहती है। प्रियंका ने उस समय उससे कहा था कि जब भी चाहे उनसे फोेन पर बात कर सकती है। प्रियंका ने अनाबिया को अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। आजमगढ़ से लौटने के बाद प्रियंका ने अनाबिया को एक पत्र और गिफ्ट भी भेजे थेे। जिसमें स्कूल बैग, टेडी बियर, पेंसिल, टिफिन बाक्स, पेन सेट व अन्य सामान थे। हालाकि अनाबिया ने उनसे इस तरह की कोई डिमांड नहीं की थी।

अनाबिया के पिता नौशाद के मुताबिक जब अनाबिया चार साल की थी तभी उसकी मां का निधन हो गया था। उसके बाद से वह अपनी खाला के साथ ही रहती है। उस समय अनाबिया को भेजे पत्र में प्रियंका ने लिखा था। ‘प्यारी अनाबिया, तुम्हारे लिए मैंने कुछ चीजें खरीदी हैं, उम्मीद है कि तुम्हें पसंद आएंगी। हमेशा, मेरी बहादुर बिटिया रहना और जब भी दिल करे, मुझे फोन करना। बहुत प्यार-प्रियंका आंटी। अब प्रियंका ने अपने साथ अनाबिया का फोटो कैलेंडर में शामिल किया है। इससे अनाबिया और परिवार के लोग खुश है।

BY Ran vijay singh