25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका अतरौलिया थाना क्षेत्र के बैसपुर ग्राम निवासी लालमन की पुत्री बताई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 16 Sep 2018, 9:33 AM IST

Death

मौत

आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र के सकरकोला गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता की शुक्रवार को अबूझ हाल में मौत हो गयी। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के अनुसार मृतका खुशबू (25) पत्नी चन्दन राम काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। ईलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका अतरौलिया थाना क्षेत्र के बैसपुर ग्राम निवासी लालमन की पुत्री बताई गई है। मृतका की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दबंगों के हमले में युवती घायल

आजमगढ़. जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में शुक्रवार को दिन में नाली विवाद के चलते दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा ग्राम निवासी सीताराम गोंड उसके पट्टीदार के बीच शुक्रवार को दिन में नाली का पानी बहाने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान सीताराम की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर घायल युवती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अबुझ हाल में झुलसी विवाहिता की मौत

आजमगढ़. तहबरपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर 21 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई।

क्षेत्र के महुआर ग्राम निवासी राहुल की पत्नी सोनम (21) शुक्रवार की शाम आग की लपटों से घिरी चीखते हुए घर से बाहर निकली। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और उसके शरीर में लगी आग को किसी तरह बुझाया गया। परिजन गांव वालों की मदद से झुलसी विवाहिता को ईलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की देर शाम तक इस मामले में मायके वालों का पक्ष नहीं मिल सका था।

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

आजमगढ़. जहानागंज-सठियांव मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका मित्र घायल हो गया। घायल का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के चकतगे ग्राम निवासी कैलाश (38) पुत्र स्व. टुसरी राम व सुनील कुमार (28) पुत्र राजकुमार शनिवार की शाम दोनों एक बाइक पर सवार होकर जहानागंज से घर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे सठियांव रेलवे क्रासिंग बंद होने पर दोनों रुक गए।

रेलवे क्रासिंग का गेट खुलते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने कैलाश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताते हैं कि परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि कैलाश ने दम तोड़ दिया। घायल सुनील का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं। मृतक कैलाश जीवनयापन के लिए खेतीबारी करता था।

By Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग